फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against four people on charges of fraud in the name of providing jobs.

Shahjahanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people on charges of fraud in the name of providing jobs.
पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी अंकुल शर्मा ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अंकुल शर्मा ने प्राथमिकी में बताया कि वह निगोही कस्बे में मीटर रीडर हैं। गांव करनापुर निवासी नसीम सुपरवाइजर थे। नसीम ने उनसे कहा था कि उनका पदोन्नति कराने के लिए जमानत राशि 50 हजार रुपये और अन्य इच्छुक लोगों की नौकरी विद्युत विभाग में संविदा पर लगवा देने के लिए 30 हजार रुपये आउटसोर्सिंग के स्वामी शशांक अवस्थी को देने होंगे।
अंकुल के अनुसार, उन्होंने नसीम की बात पर विश्वास कर पदोन्नति कराने के लिए कहा तो उसे विभू इन्फाटोच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी शशांक अवस्थी से मिलवाया गया। अंकुल ने कई बार में 50 हजार रुपये नसीम और उसके बताए बैंक खाते में डाल दिए। उसके बताने पर दोस्त और रिश्तेदार जितेंद्र, रोहित, ध्रुव व अन्य ने भी मीटर रीडर के पद के लिए आवेदन किया और कथित जमानत राशि के रूप में दो लाख 17 हजार रुपये नसीम और शशांक अवस्थी को दिए।
विज्ञापन

कई बार कहने पर शशांक अवस्थी ने गांव चौसेड़ा के जसविंदर सिंह की पुवायां स्थित रेडीमेड दुकान पर जाकर ज्वाइनिंग लेटर लेने के लिए कहा।
दुकान पर जाने पर जसविंदर सिंह और उनके साथी गाव बड़ागांव के पवन ने राेहित और जितेंद्र को मीटर रीडर पद के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। रोहित और जितेंद्र पत्र लेकर काम करने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शशांक अवस्थी, पवन, जसविंदर सिंह और नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed