शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को समर्पित ‘महिला एवं छात्रा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब बेटियां शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने छात्राओं व विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से आईं महिला प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बनाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, खेल एवं कौशल विकास में सक्रिय सहभागिता करने व डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने अतिथि को पौधा भेंट किया। इस मौके पर नमिता यादव, अमृता दीक्षित, विमला वर्मा, आस्था वर्मा, आशा दीक्षित, प्रभा साहू, शशि सुमन, प्रीति छाबड़ा, पारुल गुप्ता, अदिति जैन, तूबा खानम, पिंकी आदि मौजूद रहे।