{"_id":"6a6f82b6a46e095b800a238c","slug":"a-pledge-to-build-a-drug-free-youth-and-a-developed-india-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-180655-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नशामुक्त युवा विकसित भारत बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नशामुक्त युवा विकसित भारत बनाने का संकल्प
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत:
शाहजहांपुर। नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में युवाओं और छात्राओं ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
मेरा युवा भारत की ओर से अकर्रा रसूलपुर स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं ने सहभागिता की। उप निदेशक माहे आलम ने स्वयंसेवकों को जिले के 15 विकासखंडों के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हर्ष पांडेय, सृष्टि मिश्रा, करन शर्मा, जाहिद आलम, अमित कुमार और शिवेंद्र तिवारी ने सहयोग किया।
वहीं, आर्य महिला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। प्रथम इकाई अधिकारी अनुराधा और द्वितीय इकाई अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में छात्राओं को नशे और ड्रग्स की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
छात्राओं ने स्वस्थ जीवन अपनाने और अन्य युवाओं को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पल्लवी, कशिश वर्मा, शीनू, अंशिका, शशि, रोली, नेहा, गरिमा और सपना आदि मौजूद रहीं।