फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A pickup truck overturned in a ditch while trying to save a herd of cattle, killing 1,000 chickens.

Shahjahanpur News: गोवंश के झुंड को बचने में खाई में पलटी पिकअप, एक हजार मुर्गों की मौत

Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A pickup truck overturned in a ditch while trying to save a herd of cattle, killing 1,000 chickens.
तिलहर। लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह धनेला गांव के पास अचानक सड़क पर आए गोवंशीय पशुओं को बचाने में मुर्गों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। करीब एक हजार मुर्गों की मौत हो गई। चालक अकबर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया निवासी चालक अकबर ने बताया कि वह एक हजार मुर्गों को लेकर बरेली जा रहा था। अचानक हाईवे पर पिकअप सीधा खाई में पलट गई। मुर्गों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। ग्रामीणों की मदद से पिकअप को खाई से बाहर निकलवाया गया। वहीं, घटना के कुछ ही देर बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृत मुर्गों को बोरों में भर-भरकर अपने घर ले गए। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की प्रक्रिया तेज की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed