{"_id":"676dad0f43f9ba720807507f","slug":"a-new-second-bridge-will-be-built-on-the-garra-river-at-a-cost-of-29-crores-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-134364-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 29 करोड़ की लागत से गर्रा नदी पर बनेगा दूसरा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 29 करोड़ की लागत से गर्रा नदी पर बनेगा दूसरा नया पुल
Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज में गर्रा नदी पर लगभग 29 करोड़ की लागत से दूसरे नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 24 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण शुरू हो जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
2023 में लोधीपुर खन्नौत नदी पर दूसरे नए पुल के लोकार्पण कार्यक्रम में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अजीजगंज में गर्रा नदी पर भी दूसरे नए पुल की आवश्यकता से अधिकारियों को अवगत कराया था। मंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर के गर्रा फाटक से बरेली मार्ग पर गर्रा नदी पर टू-लेन अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 2809.85 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने नए सेतु की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महानगर वासियों के लिए नए वर्ष का यह उपहार है। इस पुल के निर्माण हो जाने से आवागमन में लोगों को सुगमता होगी और जाम से निजात मिलेगी।