फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A murder report was filed after the funeral was refused.

Shahjahanpur News: अंतिम संस्कार से इन्कार के बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

Wed, 26 Nov 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A murder report was filed after the funeral was refused.
पुवायां। एक गांव के 25 वर्षीय युवक की ससुराल में मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। इसके बाद पिता की ओर से पुत्रवधू सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक ने चार वर्ष पूर्व पुवायां के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक की पत्नी भैया दूज पर मायके गई थी और वहीं रुक गई। युवक भी काम करने बाहर चला गया। युवक 23 नवंबर को ससुराल आया और खाना खाने के बाद सो गया। सोमवार सुबह गांव से थाेड़ी दूर उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ से उतारा जा चुका था। सूचना पाकर युवक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक ले गया था। उन्होंने दुष्कर्म आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र की ससुराल के लोग और पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार हैं। दोनों पक्ष उन पर और पुत्र पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा पुत्र के ससुरालीजन पुत्र के ससुराल में नहीं रहने पर पुत्रवधू की शादी दूसरी जगह करने की धमकी दे रहे थे। पुत्रवधू, उसके भाई और दुष्कर्म के आरोपियों ने मिलकर पुत्र की हत्या कर शव पेड़ के नीचे डाल दिया।

पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सोमवार शाम शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया तो परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मंगलवार सुबह भी अंतिम संस्कार नहीं किए जाने पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की पत्नी, दो सालों और युवक की बहन से दुष्कर्म के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed