फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A message of service to the nation conveyed through rangoli

Shahjahanpur News: रंगोली के जरिये दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A message of service to the nation conveyed through rangoli
जलालाबाद राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने सजाई रंगोली। स्रोत : महाविद्यालय
शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेवा का रंग, राष्ट्र के संग विषय पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रंगों और कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चित्रकला विभाग की ओर से सामूहिक रंगोली बनाई गई। इसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. पीबी सिंह, मुख्य अतिथि भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें अमृता देवी ग्रुप ने प्रथम, साहिब ग्रुप ने द्वितीय और अलका ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक यादवेंद्र कुमार आर्य ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय नवादा दरोवस्त में हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मोना यादव के निर्देशन में रंगोली कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना, डॉ. महिपाल सिंह ने विचार रखे। साक्षी, अंशिका, मोहिनी, शीतल, गोल्डी, अंकी, छवि, सविता, नैना समेत विद्यार्थियों ने भाग लिया।

जलालाबाद राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने सजाई रंगोली। स्रोत : महाविद्यालय

जलालाबाद राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने सजाई रंगोली। स्रोत : महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed