फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Kalash Yatra was taken out before the commencement of the Ramkatha.

Shahjahanpur News: रामकथा आरंभ होने से पहले निकाली कलशयात्रा

Mon, 28 Sep 2026 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A Kalash Yatra was taken out before the commencement of the Ramkatha.
जलालाबाद के सदर बाजार क्षेत्र में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
जलालाबाद। यहांं के सदर बाजार में तीन अक्तूबर से होने वाली रामकथा से पहले सोमवार को आयोजकों ने बैंड-बाजे के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आयोजक हरिओम क्षत्रिय ने बताया कि नगर में रामकथा का यह 43वां आयोजन है। उन्होंने बताया कि कथा रोजाना दो सत्रों में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक और शाम सात बजे से रात दस बजे तक होगी। लखीमपुर खीरी जनपद के गांव कचनार निवासी पंडित अवधेश मिश्रा कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

कलशयात्रा भगवान परशुराम मंदिर और ठाकुरद्वारा होकर सदर बाजार के कार्यक्रम स्थल पहुंची। वहां कलशों का पूजन अर्चन कर उन्हें व्यास पीठ के पास स्थापित किया गया। व्यवस्था में सुंदरम क्षत्रिय, गोविंद, चंदन, गोपाल द्विवेदी, सुधीर गुप्ता, मोहन क्षत्रिय आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पहले निकाली कलशयात्रा

कुर्रियाकलां। गांव के महादेव मंदिर पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले गांव के लोगों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा में यजमान ब्रजेश अग्निहोत्री सिर पर भागवत पुराण रखकर और महिलाएं कलश लेकर भजन गाते हुए चलीं। पूरे गांव की परिक्रमा कर कलशयात्रा कोंचेश्वर मंदिर, फूलमती मंदिर, शनि मंदिर, भुइयार भवानी स्थान, देवी मंदिर होते हुए महादेव मंदिर पर पहुंची। प्रारंभ में आचार्य हनुमान शरण द्विवेदी ने कलशों का पूजन कराया। कलशयात्रा में कथा व्यास पंडित अनिल मिश्रा, इंद्रेश कुमार, उमेश अग्निहोत्री, अवनीश अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा। संवाद

--
अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाया

अल्हागंज। प्रसिद्ध देवस्थान बारहपत्थर धाम स्थित सीताराम दरबार में रामकथा के चौथे दिन कथावाचक सत्यदेव द्विवेदी ने भगवान राम के बाल चरित्र, जनकपुर गमन और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़े प्रसंग सुनाए। इस मौके पर रमेश चंद्र, राकेश कुमार गुप्ता, रमेश शुक्ला, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed