फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf brother-in-law Saddam and Lalla Gaddi are away from the police in Bareilly

Bareilly: अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी पुलिस की पकड़ से दूर, पूर्व मंत्री की बेटी भी भूमिगत

Mon, 20 Mar 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ के साले सद्दाम के करीबी लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल फैला रखा है, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। वहीं पूर्व मंत्री की बेटी भी भूमिगत हो गई है। 

विज्ञापन
Ashraf brother-in-law Saddam and Lalla Gaddi are away from the police in Bareilly
लल्ला गद्दी और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल में अशरफ के साले सद्दाम और उसके करीबी लल्ला गद्दी काफी कोशिश के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। लल्ला की एक लोकेशन मुरादाबाद और दूसरी बार आंवला में मिली थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। समर्पण से पहले पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ के साले सद्दाम के करीबी लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल फैला रखा है, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। लल्ला गद्दी पर जब एफआईआर हुई तो वह बरेली में ही था। मुकदमे का पता चलते ही वह फरार हो गया। शुरू में उसकी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। कुछ दिन बाद उसकी लोकेशन एक बार आंवला में मिली थी।
विज्ञापन


UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राजनीति से जुड़े लल्ला गद्दी की पहचान आसपास के जिलों में भी लोगों से है। वह अपने संबंधों के जरिये ठिकाने बदल रहा है। इधर, किला क्षेत्र के एक युवक का जेल में कार घुमाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसी युवक का लल्ला गद्दी के साथ फोटो भी वायरल हो रहा है। किला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्व मंत्री की बेटी भूमिगत

अशरफ के साले सद्दाम की प्रेमिका विपक्षी पार्टी से जुड़े स्थानीय पूर्व मंत्री की बेटी है। सद्दाम से करीबी को लेकर उसे नोटिस दिया गया था। एसआईटी को इस मामले में पूर्व मंत्री की ओर से जवाब दिया गया कि अब उन्होंने बेटी से सद्दाम का रिश्ता तोड़ दिया है। 

एसआईटी इस युवती से सद्दाम का आर्थिक व तकनीकी जुड़ाव देखने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर उसका नाम भी बिथरी थाने में दर्ज मुकदमे में जोड़कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

मंगलवार को कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी एसआईटी

लल्ला गद्दी ने कोर्ट में समर्पण की अर्जी डाल रखी है। अदालत ने बिथरी पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है। 16 मार्च को पुलिस ने अपेक्षित जानकारी देने के लिए समय मांगा था। अब इस मामले में 21 मार्च की तिथि तय की गई है। पुलिस मंगलवार को यह रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। पुलिस की एक टीम कई दिनों से कोर्ट के गेट पर खड़ी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed