फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A helper died due to the current that passed from the high tension line to the combine, two others also got burnt

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन से कंबाइन में उतरे करंट से हेल्पर की मौत, दो अन्य भी झुलसे

Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A helper died due to the current that passed from the high tension line to the combine, two others also got burnt
रोजा। किराये पर चलने वाली कंबाइन से क्रेशर मशीन जोड़ने के लिए बेल्ट चढ़ाते समय हेल्पर लखीमपुर खीरी के पसगवां थानांतर्गत गांव गदनापुर निवासी राजीव कुमार (32 वर्ष) हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में राजीव की मौके पर ही माैत हो गई और कंबाइन में उतरे करंट से दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

जमुही गांव के कीरत सिंह उर्फ बबलू की कंबाइन मशीन किराये पर चलती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम कंबाइन किराये पर कहीं जाने के लिए तैयार की जा रही थी। इसके लिए कंबाइन चालक पुवायां क्षेत्र के गांव बेहटा जेवां निवासी हंसमुख और हेल्पर राजीव समेत रामविलास व मालिक का पुत्र अंकुर कंबाइन के आगे क्रेशर मशीन लगाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान कंबाइन की बेल्ट उतर गई। इस कारण राजीव मशीन के ऊपर चढ़कर बेल्ट चढ़ाने लगा। तभी अचानक राजीव ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कंबाइन में करंट आ जाने से चालक हंसमुख और कंबाइन मालिक का पुत्र अंकुर भी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र फोन करके बिजली आपूर्ति बंद करा दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों झुलसे व्यक्तियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed