फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A girl working in a beauty parlor is missing

Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गया युवक खन्नौत नदी में डूबा

Sat, 23 Aug 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A girl working in a beauty parlor is missing
खन्नौत नदी में युवक के डूबने के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
सिंधौली। दोस्तों के साथ खन्नौत नदी में मछली पकड़ने गया युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। देर शाम तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर गांव पैना बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय विनय अपने दोस्त सचिन, शिवा, जिगर व अनिकेत के साथ खन्नौत नदी में मछली का शिकार करने के लिए तिउलक गांव के पास गया था। जाल लगाने के दौरान विनय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। दोस्तों ने काफी देर पानी में घुसकर विनय की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद दोस्तों ने फोन कर विनय के पिता नंदकिशोर को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने गोताखोरों को बुलाया। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि विनय इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। भाई विदेश कुमार, बहन सुनैना, मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवती को नदी में कूदने के लिए उकसाने पर रिपोर्ट दर्ज



शाहजहांपुर। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चौक कोतवाली पुलिस ने तिलहर के राई खेड़ा गांव के रहने वाले रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चर्चा है कि आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार की दोपहर चौक कोतवाली के ककरा काकरकुंड पुल से गर्रा नदी में कूदी युवती का शव 24 घंटे बाद हाईवे स्थित पुल के पास नदी में एक पत्थर से अटका हुआ मिला था। शव की शिनाख्त थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी नरेश की बेटी पूजा के रूप में हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे युवती के शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतका के पिता नरेश ने बताया कि युवक फोन कर बेटी को परेशान कर रहा था। उसी की वजह से बेटी ने यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed