फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fire in the bus, a big accident

बस में लगी आग, टल गया बड़ा हादसा 

Sun, 25 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
A fire in the bus, a big accident
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
शाहजहांपुर से दिल्ली से जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस की अल्टीनेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसे हाईवे किनारे खड़े ग्रामीणों ने देख लिया। उन्होंने चिल्लाकर बस रुकवाई। चिंगारी देख बस में अफरातफरी मच गई। कई यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर कूदे। ग्रामीणों के सहयोग से बस के चालक और परिचालक आग बुझाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 शाम लगभग 6:45 बजे हाईवे पर गांव बिलहरी के सामने खड़े ग्रामीणों ने शाहजहांपुर डिपो की दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी 27 टी 5396 में बस के नीचे आग जलती हुई देखी। ग्रामीणों ने चिल्लाते हुए बस रुकवाने का इशारा किया। बस चालक अतुल सक्सेना ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस को रोका और नीचे उतर कर परिचालक इस्लाम बेग व ग्रामीणों के सहयोग से अल्टीनेटर के जलते हुए तारों को खींच लिया। इस बीच डीजल टैंक के पाइप में भी आग लग चुकी थी। तत्काल समीप से पानी लेकर और अन्य साधनों से जलते हुए पाइप व तारों को तोड़कर अलग किया और पानी डालकर आग को बमुश्किल बुझाया। परिचालक इस्लाम बेग ने बताया कि बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें दो यात्री तिलहर के व शेष यात्री दिल्ली के थे। चालक ने बताया कि वह बस को ठीक ठाक अवस्था में लेकर चला था लेकिन किन्ही कारणों से बस में आग लग गई। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और उन्होंने चालक परिचालक से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बस के अंदर जाकर आग लगने के कारणों  की जानकारी ली। परिचालक इस्लाम बेग ने घटना की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर शाहजहांपुर से आई दूसरी बस से सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

0000000000000000
बस में शार्टसर्किट से आग तारों में आग लग गई थी जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया था। कोई नुकसान नहीं हुआ। बरेली में हुई घटना के बाद बसों में काफी सुधार कराया गया। इमरजेंसी गेट वर्किग कंडीशन में हैं, खिड़की पर लगी जाली भी हटवा दी गई। दूसरी बस भेजी गई थी लेकिन जो यात्री नहीं गए उनका पैसा वापस करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                       सुनील कुमार नागर
                                       सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक 
                                           परिवहन निगम
......................................................
बाक्स
बरेली वाली घटना की पुनरावृत्ति होने से बाल.बाल बची
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले बरेली से प्रस्थान करने के बाद परिवहन निगम की बस ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई थी जिसमें 24 यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। यदि गांव बिलहरी के ग्रामीण बस न रुकवाते और डीजल टैंक में आग पूरी तरह लग जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
बाक्स
भयभीत यात्री जान बचाकर भाग खड़े हुए
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जैसे ही बस में आग लगने की खबर यात्रियों को पता चली यात्री बस से उतरते हुए सामान बस में छोड़कर बदहवास होकर भाग खड़े हुए। भागते हुए यात्री काफी दूर जाकर रुके जब उन्हें पता चला बस में आग बुझाई जा चुकी है तब वह धीरे धीरे बस के समीप आए और बस में रखे अपने सामान को निकाला।

बाक्स
दिल्ली रूट की तमाम बसें जर्जर अवस्था में ढो रही यात्रियों को
आज जिस बस में आग लगी है यह बस लंबे रूट पर चलने की स्थिति में नहीं है, फिर भी भी परिवहन निगम यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उन्हें जर्जर बसों से यात्रा कराता है। शाहजहांपुर डिपो की तमाम बसें दिल्ली के लिए प्रस्थान करती हैं लेकिन इनमें अधिकांश बसे खस्ता हालत में है मोटी आमदनी के बाद भी परिवहन निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed