{"_id":"696a8aa2fe25ef347306feaa","slug":"a-female-passenger-was-scalded-when-tea-spilled-on-her-the-train-departed-after-she-received-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163151-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चाय गिरने से महिला यात्री झुलसी, उपचार के बाद ट्रेन हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चाय गिरने से महिला यात्री झुलसी, उपचार के बाद ट्रेन हुई रवाना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान चाय गिरने से महिला यात्री झुलस गई। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर महिला यात्री का उपचार किया गया। इस बीच ट्रेन करीब 10 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
शुक्रवार सुबह ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से चल रही थी। ट्रेन के कोच संख्या ए-टू में बर्थ नंबर 18 पर मुरादाबाद की प्रियंका राठौर बैठीं थीं। वह अयोध्या जा रहीं थीं। बरेली से ट्रेन निकलने के बाद किसी का हाथ लगने से पैंट्री से चाय बेचने के लिए आए वेंडर की चाय प्रियंका राठौर के पैर पर गिर गई और वह झुलस गईं।
उन्होंने यह बात टीटी को बताई। टीटी ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को 9:53 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रोका गया। डॉ. राजेंद्र कुमार ने महिला यात्री का प्राथमिक उपचार कर ट्रेन को रवाना किया। इस बीच पीछे से आने वाली ट्रेनों को दो नंबर से निकाला गया। संवाद