फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A dozen neighborhoods in the urban area that have been hit by Corona

कोरोना की चपेट में आ चुके शहरी क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्ले

Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
A dozen neighborhoods in the urban area that have been hit by Corona
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना का फैलाव दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालत यहां तक पहुंच चुकें है कि शहरी क्षेत्र के लगभग 12 मोहल्ले इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि देहात के 15 विकास खंडों में से 13 में कोरोना पहुंच चुका है। सिर्फ सिंधौली और खुटार ही इससे अभी अछूता है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो स्थिति भयावह होते देर नहीं लगेगी। लगभग रोज ही 4-6 संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं हैं। ऐसे लोग अपने साथ दूसरों को भी मुसीबत में डालने में जुटे हुए हैं। बाजार और दुकानों परा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं, जो कोरोना को सीधा आमंत्रण है।
विज्ञापन

शहर के करीब 12 मोहल्लों समेत इतने ही ब्लॉकों के तमाम गांवों में कोरोना ने लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। शहर में लगभग चार मोहल्ले बफर जोन में और नौ मोहल्ले कंटेंमेंट में आ चुके हैं। इन मोहल्लों में लगभग 30 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 98 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 52 ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। इधर देहात क्षेत्रों में बने कंटेन्टमेंट जोन लोगों की आवाजाही हो रही है। पुलिस प्रशासन की लगातार अपील के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे में लोगों ने मनमानी नहीं छोड़ी तो कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों तक पहुंचा कोरोना वायरस
शहर में जिन मोहल्लों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है, उनमें लाला तेली बजरिया, वंगश, दिलाजाक, बिजलीपुरा, बृज विहार कॉलोनी, रेती, मोहम्मद जई, अंटा-चौभुर्जी, बीवीजई हद्दफ, मदराखेल, प्रताप इन्क्लेव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बफर जोन में हैं शहर के चार मोहल्ले
शहरी क्षेत्र के करीब 12 मोहल्लों में से चार में एक से अधिक संक्रमित मिलने से इन्हें बफर जोन में शामिल किया गया है, जबकि आठ मोहल्ले कंटेंमेंट जोन में रखे गए हैं। जो मोहल्ले बफर जोन बने हैं, उनमें वंगश, दिलाजाक, रामनगर और मोहल्ला नई बस्ती रेती शामिल है।

जिन क्षेत्रों में अलग-अलग एक से अधिक संक्रमित पाए जाते हैं, उन्हेें बफर जोन में शामिल किया जाता है। कंटेंमेंट जोन वाले क्षेत्रों में 250 मीटर एरिया सील किया जाता है, जबकि बफर जोन वाले क्षेत्रों मेें एक किलोमीटर का एरिया कवर किया जाता है। कोरोना से बचाव के लिए रोजाना लोगों से अपील की जा रही है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed