{"_id":"697d0e3f2c77ac32ac03b93a","slug":"a-cylinder-exploded-in-a-biryani-stall-after-a-fire-broke-out-destroying-the-goods-inside-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164285-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिरयानी के खोखे में आग लगने से फटा सिलिंडर, जल गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिरयानी के खोखे में आग लगने से फटा सिलिंडर, जल गया सामान
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आग लगने से जला खोखा। संवाद
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मोहल्ला बंगशान नखासा गौंटिया निवासी मो. फैज के मुरादाबादी बिरयानी के खोखे में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से लकड़ी का खोखा समेत उसमें रखे चावल, फर्नीचर आदि सामान जलकर नष्ट होने के साथ व एलपीजी गैस सिलिंडर फट गया।
गैस सिलिंडर के फटने से लपटें भी बढ़ गईं। पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किए जाने के दौरान खोखे के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का करंट आ गया। इस कारण आग पर पानी डाल रहे कई लोग करंट की चपेट मे आने से बाल-बाल बच गए। बाद में सूचना पाकर वहां पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खोखे पर बिरयानी बेचने वाले मोहल्ला नादिरशाह खां निवासी मो. शान ने आग जान-बूझकर लगाए जाने की आशंका जाहिर करते हुए थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही हाईटेंशन लाइन बंद करा दी गई। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।