फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A continuous increase in the number of property deeds registered in women's names.

Shahjahanpur News: महिलाओं के नाम बैनामों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A continuous increase in the number of property deeds registered in women's names.
सदर सब रजिस्टार कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। पुरुषों के सापेक्ष महिलाएं भी संपत्ति की मालकिन बनने में अब पीछे नहीं हैं। स्टांप शुल्क में छूट मिलने से महिलाओं के नाम पर भी लोग जमीन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

पहले पुरुष अपने नाम जमीन की खरीदारी करते थे। पिछले कुछ समय से परिवर्तन आया है। स्टांप शुल्क में छूट मिलने से लोग महिलाओं के नाम जमीन खरीदने लगे हैं। सदर तहसील के सब रजिस्टार अरुण गुप्ता ने बताया कि पुरुषों से जहां सात फीसदी स्टांप शुल्क लिया जाता है, वहीं महिलाओं से छह फीसदी स्टांप शुल्क लेने का प्रावधान है।
विज्ञापन

महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर एक फीसदी का फायदा होता है। इसलिए परिवार के मुखिया बचत के लिए महिलाओं के नाम पर जमीन का बैनामा कराने लगे हैं। इससे समाज में महिलाओं की साख मजबूत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गत तीन वर्षों में महिलाओं और पुरुषों के बैनामों की स्थिति
वर्ष कुल महिला पुरुष
2025-26 41005 18541 22464
2024-25 38789 17548 21241
2023-24 38757 17403 21354
--
सरकार ने महिलाओं के बैनामा कराने पर एक फीसदी की छूट दे रखी है। इस वजह से महिलाओं के नाम बैनामों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे महिलाओं की स्थिति समाज में मजबूत हो रही है।
- अरुण गुप्ता, सब रजिस्ट्रार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed