{"_id":"69ea5d12332e765b9e0a9d19","slug":"a-conspiracy-is-being-hatched-to-destroy-sanatan-culture-manoj-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1008-173557-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन संस्कृति को तोड़ने की रची जा रही है साजिश : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन संस्कृति को तोड़ने की रची जा रही है साजिश : मनोज
Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की कार्यशाला में मौजूद लोग। स्रोत: आरएसएस
पलियाकलां। श्यामल उद्योग के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संपर्क विभाग की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सनातनीय संस्कृति को तोड़ने की सुनियोजित साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने देश की अस्मिता और सामाजिक मूल्यों पर मंडरा रहे खतरों के प्रति समाज को आगाह किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विदेशी ताकतें भाईचारे के नाम पर इस देश की अस्मिता को नष्ट करने का षड्यंत्र रच रही हैं। वैश्विक पटल पर मानवता का रूप धारण करके ये ताकतें दरअसल भारत के आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों को गहरी चोट पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक सनातनी समाज को कुचलने के लिए लव जिहाद, भाषाई जिहाद व क्षेत्रीय जिहाद जैसे अभियान प्रायोजित ढंग से चलाए जा रहे हैं। जनसंख्या के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हम दो हमारे दो के नारे से अपना जनबल भी कम हो रहा है। इससे भविष्य में कम्युनिस्ट व जिहादी ताकतें हिंदुत्व पर प्रहार कर सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी ने किया। इस अवसर पर नगर संघचालक निरंजन लाल अग्रवाल, खंड संघचालक संतराम, सह नगर संघचालक सलिल अग्रवाल, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर डीके श्रीवास्तव और रोटरी क्लब के नगर अध्यक्ष गगन मिश्र मौजूद रहे।
इसके साथ ही प्रतिभा फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप सिंह, पलिया बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश सिंह, नगर प्रचारक योगेंद्र, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह, कौशल प्रजापति, राजेश मिश्र, डॉ. सुखराज सिंह रहे।