{"_id":"6664de2fe5fb2aea350a58c4","slug":"a-bag-containing-rs-2-lakh-kept-in-the-house-is-missing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-120187-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लापता
Sun, 09 Jun 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। घर में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लापता हो गया। महिला ने दो लोगों पर शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
नगर के मोहल्ला छावनी निवासी उमाकांत की पत्नी रामबेटी ने बताया कि उनका बेटा छोटू एक दूध कंपनी में वसूली का काम करता है। सात मई को उनका पुत्र बाजार से दो लाख रुपये की वसूली कर लाया था और रुपये एक बैग में रखकर घर में रख दिए थे। शनिवार को दो लोग उनके घर के चक्कर लगाते रहे और घर के अंदर भी आए।
कुछ दिन पूर्व उनका मकान बन रहा था। घर का चक्कर लगाने वाले लोग निर्माण के दौरान श्रमिक का काम कर चुके हैं। कुछ देर बाद पुत्र ने देखा तो बैग नहीं था। शक होने पर श्रमिकों की तलाश की तो वह भी गायब मिले।
विज्ञापन
इस पर रामबेटी ने घर में काम कर चुके लोगों पर शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई है, लेकिन अब तक रुपयों के बारे में पता नहीं लग सका था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ हो रही है। कार्रवाई की जाएगी।