{"_id":"123-99177","slug":"Shahjahanpur-99177-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंडशिप बैंड बांधा और गले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रैंडशिप बैंड बांधा और गले मिले
Shahjahanpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में रही फ्रैंडशिप डे की धूम
- लीड कांवेंट, संत कृपाल, बीएस, यूरो किड्स, ग्रीन वैली कांवेंट में हुए आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार का दिन यलो डे यानी फ्रैंडशिप डे मनाने में बीता। इसके लिए स्कूलों को पीले रंग के गुब्बारों और झंडियों से सजाया गया। बच्चे और उनकी शिक्षिकाएं भी पीले रंग की पोशाक में ही स्कूल पहुंची थीं। छात्र-छात्राओं ने सहपाठियों के फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का परिचय दिया।
लीड कांवेंट में हुए भव्य कार्यक्रम में हर ओर वसंती रंग ही दिखाई दे रहा था। एक ओर जहां स्कूल परिसर पीले रंग के गुब्बारों से सजा-संवरा दिख रहा था, वहीं दूसरी ओर बच्चे भी इसी रंग की यूनिफार्म में सजेधजे मस्ती कर रहे थे। शिक्षिकाएं भी पीले सूट और साड़ियों में नजर आ रही थीं। प्रधानाचार्य तराना जमाल ने यलो डे और दोस्ती के मायने समझाए। उन्होंने शिक्षिकाओं को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद बच्चों ने अपने सहपाठियों के बैंड बांधकर दोस्ती का परिचय दिया। निदेशक मोहम्मद जमाल ने बच्चों को टाफियां, चाकलेट और गुब्बारे बांटकर बधाई दी। कार्यक्रम में अंशिका गुप्ता, फलक, प्रिया तिवारी, आयुषी, फैजान, आयुष, फिजा, माहम आदि का योगदान रहा।
संत कृपाल एकेडमी में भी फ्रैंडशिप डे पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। निदेशक सुशील रस्तोगी ने बच्चों को दोस्ती का अर्थ समझाते हुए इस दिन को मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों ने रेन डांस का भी आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी के निर्देशन में हुए आयोजन में मेघना खन्ना, नीरज, आलोक, पूजा, नेहा, रमा कपूर, हुमा, जिया, सादिया, हरिओम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
उधर, बीएस पब्लिक स्कूल में भी फ्रैंडशिप डे हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हे-मुन्नों ने इस मौके पर खूब मौज-मस्ती की। पीले रंग की पोशाकों में सजेधजे बच्चों ने अपने सहपाठियों से गले मिलकर और फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का पैगाम दिया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने बच्चों को फ्रैंडशिप डे का महत्व समझाया और सभी से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिल्पी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पारुल वाजपेयी, फरहा नाज, अंकिता, कुलसुम आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
यूरो किड्स प्री-स्कूल में बच्चे फ्रैंडशिप डे की मस्ती में रहे। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर गले लगाया। पीले रंग की पोशाक में सजे-संवरे बच्चों ने साथियों को पीले फूल भी भेंट किए। प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता और डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने दोस्ती का अर्थ समझाया। इस मौके पर बच्चों ने दोस्ती की प्रतीक कविताएं सुनाकर खूब डांस भी किया।
ग्रीन वैली कांवेंट रेती में भी नर्सरी और केजी के बच्चोें ने फ्रैंडशिप डे को हंसी-खुशी के साथ मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुभा ने बच्चों को फ्रैंडशिप के अर्थ समझाते हुए उन्हें बधाई दी।