{"_id":"123-99174","slug":"Shahjahanpur-99174-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला गोकरण नाथ जा रहा युवक नहर में डूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला गोकरण नाथ जा रहा युवक नहर में डूबा
Shahjahanpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ में गए दोस्त ने हादसे की बात छिपाई
- पुलिस से शिकायत करने पर डूबने की बात कबूली
- गांव वाजिदपुर के पास मिला नहर में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले दो युवक पांच दिन पहले साइकिल से गोला गोकरणनाथ में जल चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में मोहम्मदी क्षेत्र में गांव मछेछा के पास गुजरने वाली नहर में उसमें से एक युवक साइकिल समेत नहर में डूब गया। साथ गए युवक ने डूबने वाले युवक के परिवार वालों को हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी। शनिवार को पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने साथी के नहर में डूबने की बात कबूली। परिवार वालों ने पुलिस की मदद से शव को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के पास नहर में बरामद कर लिया है।
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले सुरेश कुमार का 35 वर्षीय बेटा राजू कचहरी में एक वकील के पास मुंशी था। 28 जुलाई को रात 11 बजे राजू कॉलोनी में रहने वाले दोस्त राजेश के साथ साइकिल गोला गोकरणनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए घर से निकला था। चार दिन बीतने के बाद जब राजू के परिवार वालों ने राजेश को कॉलोनी में घूमते देखा तो उससे राजू के बारे में पूछा, लेकिन राजेश कोई सही जानकारी नहीं दे रहा था। शक होने पर राजू के परिवार वालों ने राजेश की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राजेश ने बताया कि यहां से निकलने के बाद हम दोनों लोगों ने रास्ते में शराब पी, इसके बाद वह लोग साइकिल से चल दिए। रास्ते में मोहम्मदी रोड पर मछेछा गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पास राजू की साइकिल लड़खड़ा कर गिर गई। उसने राजू को काफी तलाशा, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो वह से वापस चला आया। उसने डर की वजह से राजू के परिवार वालों को जानकारी नहीं दी। फिलहाल राजेश अभी पुलिस की हिरासत में है। राजू के परिवार वालों ने पुलिस की मदद से शनिवार की शाम करीब चार बजे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव नहर में मिल गया है। मृतक के परिवार वालोें ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।