{"_id":"123-98829","slug":"Shahjahanpur-98829-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम करने वालों पर सम्मन पहुंचने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम करने वालों पर सम्मन पहुंचने से हड़कंप
Shahjahanpur
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- बोलेरो चालक सोनपाल की बरामदगी को लेकर किया था आंदोलन
- शांतिभंग की आशंका के तहत किया गया है मुचलका पाबंद
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। बोलेरो चालक सोनपाल की बरामदगी को लेकर चक्का जाम करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है। एसडीएम कोर्ट से सम्मन जारी होने पर लोगों में हड़कंप है।
गौरतलब है कि खुटार के बोलेरो चालक सोनपाल के 16 जून से गायब होने पर उसके पिता सकटेलाल की ओर से अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने ढिलाई बरतने पर पीड़ित परिवार ने आरोपी से साठगांठ का आरोप लगाना शुरू कर दिया था और 25 जून को थाने का घेराव करने के बाद 29 जून को मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया था। तत्कालीन एसओ रजी अहमद ने लगभग 19 लोगों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 जून को ही एसओ को निलंबित कर दिया गया था।
इस मामले में नामजद व्यापारी, भाजपा नेता आदि कई बार एसपी और सांसद कृष्णाराज से भी मिले थे। डीएम ने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होने देने का आश्वासन भी दिया था। बावजूद इसके पुलिस ने नामजदों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई कर दी। एसडीएम कोर्ट से पूर्व सभासद अखिलेश मिश्रा, नवनीत दीक्षित, सोनपाल के भाई रामकिशोर, पिता सकटे, व्यापारी नेता तरूण पांडेय, भाजपा नेता देवेश गुप्ता, कांग्रेस नेत्री संतोष शर्मा, सपा नेता अब्दुल सत्तार इदरीशी, पूर्व चेयरमैन ब्रज किशोर गुप्ता, मौजूदा चेयरमैन गुड्डी देवी के भाई शिव प्रकाश गुप्ता, छैल बिहारी, गप्पू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, नीशू मिश्रा, गांव सिल्हुआ के पवन तिवारी, आशीष मिश्रा, अमरदीप सिंह, विनय गुप्ता, इकबाल सहित 20 लोगों के खिलाफ सम्मन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज कराए मुकदमे से उक्त मामले को लेना देना नहीं है। यह कार्रवाई अलग से की गई और और इस सूची में अभी और भी नाम शामिल किए जा सकते हैं। चक्का जाम में नामजद लोगों के मुचलका पाबंद होने से पूर्व में दर्ज मुकदमें में भी उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।