फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मायके आई अधेड़ महिला की मौत

मायके आई अधेड़ महिला की मौत

Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चारपाई पर पड़ा मिला नग्नावस्था में शव
विज्ञापन

- बेटे ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम में नहीं स्पष्ट हो सकी वजह
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना कटरा क्षेत्र के गांव कपूर नगला में मायके आई एक अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में अकेली महिला का शव नग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस पर उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में रहने वाले ओसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी छोटेलाल की पत्नी 54 वर्षीय नत्थो देवी छह दिन पहले अपने मायके थाना कटरा क्षेत्र के गांव कपूर नगला में गई थी। नत्थो देवी अपने मां-बाप की अकेली संतान थी। उन्हें मायके में 18 बीघा जमीन मिली है। खेती की देखभाल के लिए वह अक्सर अपने मायके आती-जाती रहती थीं। शनिवार को उसके बेटे राजेश को गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर नत्थो देवी की मौत होने की सूचना दी। यहां पहुंचने पर नत्थोदेवी का शव चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ा था। राजेश का आरोप है घर में लूटपाट के बाद उसकी मां की हत्या कर दी गई है। राजेश ने बताया कि, उन्हें फोन पर मां की मौत का सूचना देने वाला व्यक्ति भी गांव से गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed