फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हर किसी के कदम बढ़ चले रक्तदान को

हर किसी के कदम बढ़ चले रक्तदान को

Sun, 15 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 15 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
- चेयरमैन, एएसपी, दोनों सीएमएस समेत सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- रिकॉर्ड 49 लोगों ने किया रक्दान, युवाओं भी काफी संख्या में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए गए रक्तदान अभियान के तहत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को दूसरा कैंप लगाया गया, जिसमें 49 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर की खास बात यह रही कि हर वर्ग के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, चाहें वह अफसर हों, कर्मचारी, व्यापारी या फिर राजनीतिक क्षेत्र के। पुलिस के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले शिविर में 19 लोगों ने रक्तदान किया था, जिसे मिलाकर दोनों शिविर में रक्तदान करने वालों की संख्या 68 हो गई। यह अभियान 14 जून को मनाए गए विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर चलाया गया था।
जिला अस्पताल में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुए शिविर की शुरुआत सबसे पहले इसी अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनडी अरोड़ा ने रक्तदान करके की। उसी समय दूसरे बेड पर सिविल इंजीनियर आरके अग्रवाल ने रक्तदान किया। उनका रक्तदान इसलिए मायने रखता था कि यह उनका सौवीं बार था। फिर इसके बाद एएसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह ने भी रक्तदान किया। जिला महिला चिकित्सालय के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अश्वनी कुमार ने भी डॉ. अरोड़ा की तरह आगे आते हुए रक्तदान किया। चेयरमैन तनवीर खां अपनी टीम के साथ पहुंचे, उनके अलावा इस टीम के इमरान खान, आसिफ खां और रफत उल्ला ने भी रक्तदान किया। साथ इस बीच युवक बिरादरी संस्था के प्रदेश समन्वयक और रेलवे कर्मचारी नेता शरद राही, रेलवे कर्मियों के दूसरे बड़े नेता नरेंद्र त्यागी आदि ने रक्तदान किया। इससे पहले सीडीओ डॉ. रमाशंकर मौर्य ने फीता काटकर और शुभकामना देकर शिविर का शुभारंभ किया। एसपी राकेश चंद्र साहू ने रक्तदान करने वाले लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर प्रशस्ति पत्र दिए। इस मौके पर एसपी ने कहा कि वास्तव में यह एक पुनीत कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में ब्लड बैंक की टीम का पूरा सहयोग रहा, जिनमें ब्लड बैंक डॉ. शबाहत हुसैन, लैब टेक्नीशियन रामूनायक, महेंद्र त्रिपाठी, मुसाहिब अली, रजनीश सिंह, राजेश वर्मा के अलावा दूसरे सदस्य छाया सक्सेना और प्रभाकर गंगवार शामिल हैं।
विज्ञापन





इंस्पेक्टर तिलहर ने टीम
के साथ किया रक्तदान
इंस्पेक्टर तिलहर परवेज मियां ने सब इंस्पेक्टर विनीत मलिक और रामनरेश यादव के अलावा कांस्टेबिल अनिल यादव, राजू सिंह और अत्येंद्र कुमार ने एक साथ जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




...तो अग्रवाल बढ़ गए
विश्व रिकार्ड की ओर
सिविल इंजीनियर आरके अग्रवाल को पिछले दिनों जब यह पता चला था कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है तो उन्होंने मन बना लिया था कि वह कम से कम अपना एक रिकॉर्ड इसके साथ बनाएंगे। उनकी यह मुराद फाउंडेशन के शिविर ने पूरी कर दी, इससे पहले वह 99वें बार रक्तदान कर चुके थे। अब रक्तदान का शतक बनाने के बाद उन्होंने 110बार रक्तदान के विश्व रिकॉर्ड को लांघने का मन बनाया है। अग्रवाल बंद हो चुकी एक चीनी मिल में कार्यरत रहे हैं। उनके साथ शिविर में उनकी पत्नी भी पहुंची थीं, वह अपने पति के इस कदम से काफी उत्साहित दिखीं।




त्यागी दंपति ने किया
साथ-साथ रक्तदान
अधिवक्ता व लेखक अमित त्यागी पत्नी चित्रा त्यागी के साथ रक्तदान को पहुंचे थे। वह अपने साथ बेटे को भी लाए थे। उन्हें बाद में चेयरमैन तनवीर खां ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



समूह में पहुंचे मिश्रा
गुट के व्यापारी नेता
उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ अपने साथ जिला महामंत्री नाजिम खां, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, धर्मपाल रैना और अभिषेक गुप्ता आदि को लेकर पहुंचे थे। सभी ने सामूहिक रूप से रक्तदान किया और इस पुनीत कार्य में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।


युवाओं के जत्थे के साथ
पहुंचे प्रदीप मौर्य
युवा सोशल संस्था के प्रदीप मौर्य अपने साथ नरेंद्र गौतम, प्रशांत मिश्रा, प्रशांत मिश्रा (द्वितीय), आशीष कुमार और मोहम्मद शबी को लेकर आए थे। प्रदीप मौर्य इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं, उनका जोर लावारिस मरीजों की तीमारदारी पर रहता है।



आखिर अपने को
नहीं रोक पाए मिड्ढा
भारत विकास परिषद की रक्तकोष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मिड्ढा शनिवार को अपने को रक्तदान करने से नहीं रोक पाए। मिड्ढा 11 जून को लगाए गए पहले शिविर में भी पहुंचे थे, मगर रक्तदान करने नहीं। दरअसल, अभी उन्हें रक्तदान किए हुए डेढ़ महीना ही हुआ था। दूसरे शिविर में शनिवार को भी वह गए, मगर रक्तदान नहीं करना था। वह अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर गए थे, जिन्हें रक्तदान करना था। शिविर में करीब एक घंटे मौजूद रहने के बाद वह कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अपने को रोक नहीं पाए और बेड पर जा लेटे। तब उनके साथियों ने समझाने की कोशिश की, मगर वह कतई मानने को तैयार नहीं हुए।




इन्होंने भी किया रक्तदान
शनिवार को लगाए गए शिविर में पॉवर कारपोरेशन के जेई अनुज श्रीवास्तव और विनोद कुमार, शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी के अलावा आलोक गुप्ता, जसपाल सिंह, मनोज खन्ना, सुनील अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, सतीश गुप्ता, रविकांत, गुरप्रीत सिंह और वैभव तिवारी ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed