फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   समग्र गांवों में अधूरे काम प्राथमिकता से पूरे कराएं

समग्र गांवों में अधूरे काम प्राथमिकता से पूरे कराएं

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
- विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने किया निर्देशित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत जो गांव चयनित किए हैं, उनमें अधूरे रह गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराने के निर्देश डीएम अपर्णा यू ने विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
डीएम ने विद्युतीकरण के लिए लगाई गई कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब तक समग्र गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा न हो जाए, तब तक वे जिले में ही रहें। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य पूरे कराएं। उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि सफाईकर्मियों को निर्देशित करें कि वे गांवों नियमित सफाई करें। गांवों में मनरेगा से संबंधित जो शिकायतें की गईं थी, उनकी जांच के लिए टीम गठित की गईं थीं। उन जांच अधिकारियों से रिपोर्ट देने के लिए डीएम ने आदेशित किया।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत गांवों में होने वाले कार्यों की समीक्षा करके काम शुरू करवाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही डीएम ने अन्य विभागों से संबंधित अधिकारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए रिपोर्ट मांगी। इस दौरान सीडीओ डॉ. रमा शंकर मौर्य के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समग्र गांव अगौना बुजुर्ग
में मिलीं कई खामियां
कर्मचारियों को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
- डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत निरीक्षण करने पहुंचे थे सिटी मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। एसडीएम विनय पाठक ने बुधवार को डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांव अगौना बुजुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिलीं। एसडीएम ने कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
गांव में आवास योजना के तहत भवन बने पाए गए, लेकिन तीन आवासों में दरवाजे लगे नहीं मिले। गांव में 106 शौचालयों के लक्ष्य के विपरीत 53 शौचालय बने हुए और 17 निर्माणाधीन पाए गए। गांव से जेंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त मिला। कुल 22 सरकारी हैंडपंप में एक रिबोर होने योग्य और जूनियर हाईस्कूल में लगे हैंडपंप का पानी दूषित पाया गया। गांव के लोगों ने एसडीएम से गिहार बस्ती में हैंडपंप लगवाए जाने की मांग भी रखी। बिजली का कोई रोस्टर नहीं होने की शिकायत की गई। हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर पोल पर पड़ा पाया गया। एसडीएम ने बिजली अधिकारियों को तार सही कराने के निर्देश दिए।

गांव के कालिका ने पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिलने और गांव के लोगों ने कई चकमार्गों पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की। लेखपाल को पैमाइश कर भूमि और चकरोड खाली कराने और चकमार्ग पर मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य कराने के निर्देश दिए गए। दो लोगों की विरासत दर्ज नहीं होने की शिकायत भी एसडीएम से की गई। गांव के पास लगा सरकारी नलकूप भी खराब पाया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र पर हाट कुक्ड नहीं बनने और पोषाहार नहीं वितरित करने की शिकायत भी की गई। एसडीएम ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed