{"_id":"123-94892","slug":"Shahjahanpur-94892-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता बेमियादी धरने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता बेमियादी धरने पर
Shahjahanpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बकाया गन्ना भुगतान सहित किसान हित की कई मांगें उठाईं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। किसानों को चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने सहित किसान हित की अन्य कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन के साथ बेमियादी धरना शुरू कर दिया। बुधवार को धरना स्थल पर हुई पंचायत में यूनियन पदाधिकारियों ने मांगें पूरी होने तक धरने पर डटे रहने का ऐलान किया।
इस मौके पर भाकियू के जिला महासचिव राशिराम वर्मा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न भाकियू किसी दशा में सहन नहीं करेगी। उन्होंने किसानों के प्रति प्रशासन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की भर्त्सना करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट पर सभी अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं और उन्हें धरना स्थल पर आकर वार्ता करने की परवाह नहीं है। जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर ने जलालाबाद क्षेत्र क गांव कोना याकूबपुर में रामगंगा के किनारे खाली पड़ी सैकड़ों एकड़ जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने की मांग की।
यूनियन की जलालाबाद इकाई के कोषाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरत पूरी करने के लिए लंबे अरसे से बिजली और तकनीकी खामियों से बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल जल्द चालू कराने की मांग की। धरना में रामकुमार यादव, मुन्ना लाल, दाताराम, प्यारे लाल, लल्लू द्विवेदी आदि शामिल रहे।