{"_id":"123-94780","slug":"Shahjahanpur-94780-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी सीतापुर ब्रांच लाइन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी सीतापुर ब्रांच लाइन बाधित
Shahjahanpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। सोमवार को संत कबीर नगर जिले के चुरैल रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस हादसे के 36 घंटे बाद भी यातायात बहाल नहीं हो सका है। इससे सीतापुर होते हुए इस रूट से गुजरने वाली अप और डाउन लाइन की करीब दर्जन भर ट्रेनें 12 घंटे से भी ज्यादा विलंब से चल रही हैं।
रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस रूट पर चलने वाली लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस (15609 अप) को वाया वाराणसी होते हुए निकाला गया है जो करीब चार घंटे विलंब से 12 बजे दोपहर यहां से गुजरी है। डाउन लाइन की 15610 डाउन को दूसरे रैक के द्वारा दोपहर दो बजे के स्थान पर शाम पांच बजे वाया वाराणसी निकाला गया है।
इसी तरह जनसेवा एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह चार बजे के स्थान पर दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ के रास्ते से आई है और अमृतसर के लिए रवाना की गई है। इसको वाया लखनऊ निकाला गया है। डाउन लाइन की इसी ट्रेन के बारे में अनिश्चितता बनी हुई थी। दिल्ली को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273 अप) रात दो बजे के स्थान पर 12 घंटे विलंब से करीब दो बजे दोपहर दिल्ली के लिए रवाना की गई है, यही रैक दिल्ली से डाउन लाइन पर 15274 डाउन बनकर लौटेगी, इसलिए इसके आने का समय निर्धारित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस (13019) का मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे आने का समय था जो शाम छह बजे तक रोजा नहीं आ सकी थी, इसलिए डाउन लाइन की 13020 डाउन बुधवार को कब आएगी, इसके बारे में रेल अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
रेल हादसे से सीतापुर ब्रांच लाइन होते हुए गोरखपुर आने-जाने का मार्ग अभी भी बहाल नहीं हो सका है। यार्ड मास्टर कन्हैया लाल ने बताया कि गोरखपुर कैंट स्पेशल मालगाड़ी 27 मई की शाम करीब छह बजे और एनबीक्यू स्पेशल मालगाड़ी रात करीब नौ बजे रोजा आई, लेकिन 24 घंटे बाद भी रोजा से रवाना नहीं की जा सकी है। सीतापुर रेल लाइन इस हादसे के बाद से अभी भी अवरुद्घ है, जिसके जल्द ही बहाल होने के रेल अधिकारियों को उम्मीद है।