फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- कई जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। सात दिनी परशुराम जयंती कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को नगर में भगवान परशुराम की शोभयात्रा धूमधाम से निकाली गई। परशुराम मंदिर से करीब 11 बजे बैंडबाजों के साथ शुरू हुई इस यात्रा के साथ भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का विभिन्न जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षक स्वरूपों ने लोगों का मन मोह लिया।
काली का अखाड़ा और हरिद्वार से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण का स्वरूप बनाकर नृत्य करते पेश की गई झांकी आकर्षण का विशेष केंद्र रही। शोभायात्रा सदर बाजार, रामताल रोड, बरेली रोड और नलवाली गली होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त र्हुई। इस दौरान परशुराम मंदिर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने मत्था टेका और शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी, एसडीएम हरीशंकर लाल शुक्ला और सीओ सुधीर कुमार त्यागी फोर्स के साथ पूरे समय साथ रहे। महंत सत्यदेव पाण्डेय, गोपाल मोहन द्विवेदी, जग्गू मिश्रा, ब्रहम कुमार दीक्षित, बार संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र सक्सेना, विनोद चंद्र शर्मा, फेनी गुप्ता, मुन्नू लाल मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, शिवरतन शास्त्री, प्रेमपाल गुर्जर, राजवीर पाठक, अनिल पाठक आदि मौजूद रहे। सात दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन भंडारा से हुआ। परशुराम धर्मशाला में दोपहर से भंडारा शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। भंडारे मे शिवमं गुप्ता, संजीव शुक्ला, मनोज अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



सुबह पांच बजे से शुरू हुई
परशुराम नगरी की परिक्रमा
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हर साल होने वाली परशुराम नगरी की परिक्रमा शुक्रवार सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे नगर में बैंड बाजे के साथ घूमी। यात्रा में सभी श्रद्धालु नंगे पैर भजन गाते हुये चल रहे थे। करीब 15 किलोमीटर की यह परिक्त्रस्मा करीब दो बजे पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगह-जगह रही जलपान की व्यवस्था
भरी दोपहरी में जब भगवान परशुराम की शोभायात्रा सदर बाजार पहुंची तो कई लोगों ने ठंडे पानी, शरबत और जलपान की व्यवस्था कर भगवान के स्वरूपों तथा शोभयात्रा के साथ चल रहे लोगों को बड़ी ही श्रद्धा केे साथ वितरित किया। इन लोगों में ओमकार वर्मा, पूर्व चेयरमैन कमला निवास शास्त्री तथा सचिन गुप्ता शामिल रहे। कई और जगह भी जलपान कराया गया।





आकर्षण का केंद्र
रही मंगला आरती
शोभायात्रा के बाद देर शाम भगवान परशुराम की मंगला आरती की गई। जिसे देखने को मंदिर परिसर मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस आरती का आयोजन अनिल शुक्ला की ओर से किया गया। पांच युवकों द्वारा की गई इस आरती में कई चरण शामिल थे, जिसमें आरती के अलावा भगवान का भोग तथा उन्हें वस्त्र आदि समर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed