{"_id":"123-87526","slug":"Shahjahanpur-87526-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में फायरिंग और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में फायरिंग और मारपीट
Shahjahanpur
Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दी तहरीर, रिपोर्ट नहीं
पुवायां। जमीनी विवाद में फायरिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।
गांव बिलसिया दौलतपुर निवासी लालाराम की पत्नी रामा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को लगभग एक दर्जन लोग असलहे और लाठी डंडे लेकर जगह पर कब्जा करने आ पहुंचे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने राइफल से फायर कर दिया, जिससे उसकी पुत्री घायल हो गई। उक्त ने उसके घर में चारपाई, हैंडपंप सहित घरेलू सामान तोड़ दिया और छप्पर में आग लगा दी। बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
उधर, दूसरे पक्ष से जबरसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जगह का विवाद चल रहा था, जिसमें एक दरोगा ने थाने में फैसला करा दिया था। शनिवार को वह जगह पर ट्रैक्टर खड़ा करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी उसे जान से मार देने की नियत से दौड़ पड़े। उसने बमुश्किल मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस के अनुसार फायरिंग की बात पूरी तरह से गलत है। जमीन के विवाद में मामूली मारपीट हुई है। कार्रवाई की जा रही है।