फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पैसेंजर ट्रेन से टकराई ब्राकेटचेयर, पोल टूटा

पैसेंजर ट्रेन से टकराई ब्राकेटचेयर, पोल टूटा

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर-रोजा रेलमार्ग पर रविवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

- ओएचई वायरिंग की बाटम फिटिंग काटकर ले जाने की कोशिश
- दो घंटे तक बाधित रहा डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। शाहजहांपुर-रोजा रेलमार्ग पर रविवार की रात चोरों ने बिजली की ओएचई वायरिंग की बाटम फिटिंग को काटकर चुरा ले जाने का प्रयास किया है, जिससे लाइन का ब्राकेटचेयर टूटकर डाउन लाइन पर लटकने लगा। इस दौरान डाउन लाइन पर आई सहारनपुर पैसेंजर से ब्राकेटचेयर टकरा गया, जिससे ओएचई वायरिंग का एक पोल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा है ।
क्षेत्र में स्थित लोधीपुर मोहल्ले के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन के पोल संख्या 1234/15 पर रविवार की रात चोरों ने 25 एमवीए की ओएचई वायरिंग के बॉटम फिटिंग की गाईराड काट दी। जिससे ऊपर की ओर निकल रही ब्राकेटचेयर ढीली होकर डाउन लाइन पर लटक गई। इसी बीच शाहजहांपुर से रोजा की ओर आ रही सहारनपुर पैसेंजर से ब्राकेटचेयर टकरा गई और पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्सन इंजीनियर मोहन मुरारी शुक्ला ने बताया कि ब्राकेटचेयर के क्षतिग्रस्त होते ही जोर से धमाका होने के साथ ही बिजली एसएसबी पॉवर हाउस में ट्रिप कर गई। श्री शुक्ला ने बताया की घटना करीब रात ढाई बजे की है और टॉवर बैगन से करीब साढ़े चार बजे सुबह लाइन को ओके कर दिया गया है। इस दौरान रेल यातायात बाधित रहा है, लेकिन डाउन लाइन पर गाड़ियां न होने पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। घटना की सूचना आरपीएफ में दर्ज कराई गई है। चोरी के इस प्रयास की छानबीन कर रही आरपीएफ ने गाईराड को पास ही पतेल के झुरमुट से बरामद कर लिया है। आरपीएफ से ऐसे संकेत मिले हैं कि इस मामले में आसपास के ही चोर शामिल हैं, जिनकी धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed