फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गंगा, रामगंगा समेत सभी नदियां उफनाईं

गंगा, रामगंगा समेत सभी नदियां उफनाईं

Sun, 11 Aug 2013 05:37 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 11 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
भैंसार में गंगा छह और चौबारी में रामगंगा 10 सेमी बढ़ी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। पश्चिमी यूपी समेत रूहेलखंड में हो रही बारिश से गंगा-रामगंगा समेत जिले की सभी नदियां तेज उफान पर हैं। बारिश से बैराजों पर दबाव बढ़ने से वहां से रिलीज होने वाले पानी की बढ़ी हुई मात्रा बाढ़ को विकराल कर रही है। ढाई घाट स्थित भैंसार तटबंध पर गंगा छह सेमी और बढ़ गई जबकि चौबारी में रामगंगा के जल स्तर में शनिवार को 10 सेमी का इजाफा हो गया।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष (शारदा नहर खंड) से बताया गया कि कछला में गंगा फिर से बढ़ने लगी है। वहां शनिवार को जल स्तर 163.80 मीटर मापा गया जबकि भैंसार तटबंध पर गंगा 142.88 मीटर पर पहुंच गई। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ जल लेखा सहायक/तार बाबू यासीन अली ने बताया: नरौरा से आज गंगा में एक लाख 74 हजार 348 क्यूसेक पानी रिलीज होने की जानकारी मिली। यह पानी अगले 36 से 48 घंटे में यहां पहुंचने पर भैंसार बांध पर गंगा 144.10 की हाई फ्लड लाइन तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

फ्लड कंट्रोल रूम के अनुसार रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 30 हजार 245 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ जिससे नदी और उफनाने का अनुमान है। शहर में गर्रा 10 सेमी बढ़कर 145.70 मीटर पर आ गई जबकि पीलीभीत के ड्यूनी डाम से इसमें आज फिर 7469 क्यूसेक पानी बहाया गया है। विभिन्न नालों का बरसाती पानी खन्नौत का जल स्तर बढ़ा रहा है। आज नदी का वाटर लेबल 143.80 मीटर नोट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed