फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टेलर मास्टर को धारदार हथियार से काट डाला

टेलर मास्टर को धारदार हथियार से काट डाला

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
काफी देर पंचपीर तिराहे पर पड़ा तड़पता रहा घायल युवक
विज्ञापन

- सिलाई की दुकान बंद करके लौट रहा था गदियाना का सुनील
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। शहर के गदियाना मोहल्ले में युवक की उस समय धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई, जब वह अपनी सिलाई की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति बताए जा रहे हैं। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस छानबीन कर रही है। युवक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है।

घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे निगोही रोड स्थित मोहल्ला गदियाना में पंचपीर तिराहे पर हुई। गदियाना निवासी श्रीराम का पुत्र सुनील कुमार सक्सेना (30) की मोहल्ले से कुछ दूर स्थित शहवाज नगर के पास सिलाई की दुकान है। सुनील शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे दुकान बंद करके पैदल घर आ रहा था। पंचपीर तिराहे पर पहुंचते ही पीछे से आए दो व्यक्तियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। सुनील चीखता हुआ तिराहे पर आकर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। पैरों में भी प्रहार किए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। सुनील मौके पर पड़ा तड़पता रहा। घटना स्थल के सामने स्थित ढाबे वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल सुनील को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सुनील के घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिवार वाले दहाड़े मार कर रोने लगे। भाई चंद्रपाल ने बताया कि सुनील अभी अविवाहित था। दोपहर के समय घर आया था, इसके बाद वह पुन: दुकान पर चला गया। उन्हें साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि किन्हीं दो लोगों ने सुनील की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। चंद्रपाल सुनील की हत्या किस वह से की गई है, यह नहीं बता पाया। उधर, एसपी सिटी एसपी उपाध्याय और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वाइड की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद हमलावर शहवाज नगर की ओर ही भागे हैं। इससे साफ हो गया कि हत्यारे सुनील की दुकान के आसपास के ही रहने वाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed