{"_id":"123-56024","slug":"Shahjahanpur-56024-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े 12 से अधिक डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़े 12 से अधिक डग्गामार वाहन
Shahjahanpur
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों ने स्वेच्छा से कटवाए पायदान
- पुलिस से मिले वाहन चालक, बोले, अतिरिक्त सवारियां नहीं बैठाएंगे
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। ‘अमर उजाला’ में डग्गामार वाहनों पर सवारियां लटकाकर चलने की खबर छपने के बाद आज अधिकारियों ने पुलिस की कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने खुटार, बंडा और शाहजहांपुर मार्ग से लगभग दो दर्जन डग्गामार वाहनों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से परेशान चालक थाने पहुंचे और वाहनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। पुलिस ने दो टूक कह दिया कि निर्धारित से अधिक सवारियां बैठी तो हर हाल में कार्रवाई की जाएगी, जिस पर वाहन चालकों ने अपनी सहमति भी जताई।
गौरतलब है कि शाहजहांपुर मार्ग पर 23 नवंबर को मैक्स और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 16 यात्री घायल हो गए थे। मौके पर आए एसपी ने डग्गामार वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कुछ दिन वाहन बंद रहे, लेकिन बीते दिन वाहन चालक फिर से सवारियां लटकाकर दौड़ने लगे। इसको लेकर छात्रों ने खुटार मार्ग पर जाम भी लगाया था। बावजूद इसके वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी रहा।
‘अमर उजाला’ ने 29 नवंबर के अंक में अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना होने और डग्गामार वाहनों के सवारियां लटकाकर चलने की खबर फोटो सहित प्रकाशित की थी। खबर छपने पर अधिकारियों ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। आज पुवायां पुलिस दिन भर डग्गामार वाहनों को तलाश कर पकड़ती रही। लगभग दो दर्जन वाहनों को थाने में रोक लिए गए। वाहन स्वामी और चालक पुलिस से मिले तो उन्हें साफ कर दिया गया कि ज्यादा सवारियां बैठी तो कड़ी कार्रवाई होगी। जिस पर वाहन चालकों ने अतिरिक्त सवारियां न बैठाने की बात कही।
विज्ञापन
बंडा रोड पर चलते रहे वाहन
बंडा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप से वाहनों का संचालन खुलेआम जारी रहा। इस मार्ग पर चलने वाले तमाम वाहन बिना परमिट की खटारा जीपें हैं। इनसे भी किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। वाहनों का बीमा आदि नहीं होने के चलते दुर्घटना की स्थिति में सवारियों को कोई लाभ आदि भी नहीं मिल सकता है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
न पायदान होंने, न लटकेंगी सवारियां
खुटार रोड पर चलने वाले मैजिक आदि वाहनों के स्वामियों ने वाहनों के पायदान कटवा दिए हैं। उनका कहना है कि पायदान नहीं होने से सवारी नहीं लटक सकेगी।
‘जिन वाहनों के पास परमिट होगा उनमें भी निर्धारित से अधिक सवारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग लगातार जारी रहेगी। यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।’
- इफ्तेखार अहमद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुवायां