{"_id":"123-56022","slug":"Shahjahanpur-56022-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की छीना-झपटी में गोली चली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की छीना-झपटी में गोली चली, युवक की मौत
Shahjahanpur
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर में बैठे शराब पी रहे थे दोनों युवक, एक हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क
शाहजहांपुर/रोजा। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तमंचे की छीना झपटी में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक के हाथ में भी गोली के छर्रे लगे हैं। देर रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घटना स्थल से मय तमंचे के एक युवक को हिरासत में लिया है। जिसे हिरासत में जिला अस्पताल ले जाया गया।
रोजा स्थित आईटीआई कॉलोनी में कौशल गुप्ता के घर में कॉलोनी का ही अनिल कुमार (19) पुत्र राजाराम बैठा था। बताते हैं कि दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान शाम पांच बजे बारह बोर तमंचे से गोली चली। गोली अनिल के सिर में लगी, जिससे कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि दीवार से टकराकर गोली के कुछ छर्रे कौशल के हाथ में भी लगे हैं। तमंचा कौशल के हाथ में ही था।
अनिल कुमार के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में तमंचे की छीना झपटी में गोली चलने की बात कही गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कौशल को मय तमंचे के हिरासत में ले लिया है। कौशल रोजा क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के राजकुमार का पुत्र है। कौशल को उसके नाना रामभरोसे ने गोद ले लिया है और वह रोजा में अपने नाना के घर पर ही रहता है। उधर, दबी जुवान लोगों का कहना है कि एक लड़की के साथ प्रेम संबंध को लेकर शराब के नशे में दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में ही गोली चली थी।
विज्ञापन
मारपीट और फायरिंग से दहशत
आदर्शनगर में मालगोदाम रोड पर शाम पांच बजे यहीं के निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अंकित सिंह व शिवम सिंह का पड़ोस के ही विशाल सिंह से झगड़ा हो गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने विशाल सिंह को जमकर पीटा। साथ ही हवा में गोली भी चलाई। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। विशाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है। विशाल सिंह को पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।