फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Councilors submit explanation regarding viral video; say the oath was taken in jest.

Shahjahanpur News: वायरल वीडियो के मामले में पार्षदों ने सौंपा स्पष्टीकरण, बोले-मजाक में ली थी कसम

Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Councilors submit explanation regarding viral video; say the oath was taken in jest.
शाहजहांपुर। नगर निगम पार्षदों के वायरल वीडियो के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और महापौर अर्चना वर्मा की ओर से जारी नोटिसों का पार्षदों ने लिखित स्पष्टीकरण दे दिया है। पार्षदों ने बंद लिफाफे में अपना जवाब सौंपा है। पार्षदों ने जवाब में मजाकिया अंदाज में कसम खाने और एआई से वीडियो में छेड़खानी किए जाने की बात कही है। अब स्पष्टीकरण की जांच के बाद कोर कमेटी की बैठक में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पार्षद जल हाथ में लेकर नगर निगम की आमदनी को सभी 60 पार्षदों में बराबर से बांटने की कसम लेते दिख रहे थे। साथ ही वीडियो में गालीगलौज सुनाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम से लेकर प्रदेश स्तर तक मामला चर्चा में आ गया था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और महापौर अर्चना वर्मा ने वीडियो में शामिल छह पार्षदों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। पार्षदों ने अब दोनों को बंद लिफाफे में अपना जवाब सौंप दिया है। इस मामले में पार्षदों ने बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बताया जा रहा है कि दिए गए जवाब में पार्षदों ने एक ही बात लिखी है कि एक वर्ष पुराने वीडियो में वे लोग मजाकिया अंदाज में कसम खा रहे थे। वे लोग 15वें वित्त से मिलने वाले कार्यों को सभी पार्षदों के बीच बराबर बांटने की बात कर रहे थे। इसका भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं है।
साथ ही उनका आरोप है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बदलकर प्रसारित किया गया है। इसमें एक विपक्षी पार्षद का हाथ होने का भी आरोप लगाया गया है। अब पार्टी और नगर निगम स्तर पर नियमावली के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--
जारी नोटिस के बाद वीडियो में दिख रहे पार्षदों ने बंद लिफाफे में स्पष्टीकरण सौंप दिया है। कोर कमेटी की बैठक के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष
--
वायरल वीडियो के मामले में पार्षदों ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अर्चना वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed