फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मोहर्रम पर सजे ताजिए दुआ का सिलसिला जारी

मोहर्रम पर सजे ताजिए दुआ का सिलसिला जारी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शुक्रवार को मोहर्रम की आठवीं तारीख थीं। अकीदतमंदों ने ताजिए सजाए और घर में रखे। इमाम हसन-हुसैन को याद कर दुआएं मांगी गईं। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

शाही इमाम बाड़ा चौक में हुसैनी मिशन की ओर से आयोजित मजलिस में मौलाना डा.हैदर मेहंदी ने कहा कि मोहम्मद साहब और उनके अहलेबैत की वजह से इस्लाम की रौनक कायम है। सभी मुसलमानों को पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा, दामदा अली मुर्तुजा और नवासे हसन-हुसैन के कुनबे की कुर्बानी को याद करना चाहिए। उनके पूरे कुनबे ने कुर्बान होकर इस्लाम को जिंदा किया। यह मुसलमानों पर एक बड़ा एहसान है उनका। अंत में मौलाना ने इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास के दिलसोज मसायब पढ़े। जिससे यहां मौजूद अकीदतमंदों की आंखों में आंसू झलक आए। उधर, रोशनी कलर्च ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजरत इमाम हसन और हुसैन को याद किया गया। पैगी नईम, मोहम्मद शान, मोहम्मद वसी, अनीस, आमिर, इरफान, मोहम्मद चांद, नौशाद, शफी अहमद, रजी, सैफ, हामिद, मोहम्मद इमरान, दिलशान, मोहम्मद आरिफ, शब्बू, सलमान, मुन्ने शाह आदि कार्यक्रम पेश किया। सभी हरे रंग के कपड़े पहने थे। इधर, कुछ लोग ताजिए अपने घर पर ले जाते नजर आए। ताजिए काफी सजाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed