फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संकल्प दिवस के रूप में मना मुलायम का जन्मदिन

संकल्प दिवस के रूप में मना मुलायम का जन्मदिन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 74 वां जन्मदिन संकल्प दिवस केरूप में मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मिठाई बांटी और सपा सुप्रीमो के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पार्टी के बिजली पुरा स्थित कार्यालय में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटें और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करे ताकि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है और गांव-गांव, गली-गली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यो का जनजन तक पहुंचाना है। सपा नगर अध्यक्ष/ पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री पांडेय, नगर अध्यक्ष तनवीर खां, हफीज अहमद अंसारी ने 15 पाउंड का केक काटकर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, रिजवान अहमद,नवनीत यादव, कुसुम लता यादव, केपी सिंह यादव, आफाक अली खां, गुशन कुरैशी,हरिओम नीरज, जितेंद्र यादव, जगजीत सिंह टांडे, सन्नी राठौर, नौशाद कुरेैशी, गुलजार कुरैशी, पंकज वर्मा, अजफर अली खां, गोपाल अग्निहोत्री, तौलेराम वर्मा, श्यामलाल यादव, आकाश चंद्र आदि पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा ने लोनिवि गेस्ट हाउस में केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुजरा हबीब कुरैशी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मऊकैंट निवासी मो. सरताज खां को व्यापार सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी की अध्यक्षता में गांधी भवन में सपा मुखिया मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर गोष्ठिी का आयोजन किया और बाबा विश्वनाथ मंदिर में उनकी दीर्घायु की कामना की। बाद में गरीबों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। इस मौके पर संजय वाजपेयी, सत्यदेव शर्मा, रिंकू तिवारी, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विधायक राजेश यादव के आवास पर सपा मुखिया मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर श्री यादव के दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित समुदाय के बीच मिष्ठान वितरित कर लोगों को मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अमित यादव रिंकू, श्याम मनोहर मिश्रा, विश्वदीपक चौहान, मोइन सफदर खां, जितेंद्र सिंह यादव, पप्पू यादव, राजेश मिश्रा, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कलान। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर डा. वीरेन्द्र पाल के निवास पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इस मौके पर आजाद सिंह यादव, सोनपाल सिंह यादव, विजपाल सिंह यादव, रविन्द्र यादव, राम नारायण सक्सेना, नरेन्द्र यादव, राजकुमार सिंह, अनिल शास्त्री, मोरपाल यादव आदि मौजूद रहे।

तिलहर। सपा के जिला सचिव रूम सिंह यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया तथा उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान नगर पालिका सदस्य अरविन्द यादव, शैलेन्द्र शर्मा, राजीव यादव, सुनील मिश्रा, सोनू सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed