{"_id":"123-55333","slug":"Shahjahanpur-55333-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो ने दो पहलवानों को एक साथ पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो ने दो पहलवानों को एक साथ पटका
Shahjahanpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बंडा। श्री रामलीला मेले के अंतिम दिन आज दंगल में सूमो पहलवान का जलवा रहा। पौने दो क्विंटल के सूमो की कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कुश्ती देखने के निर्धारित समय से पूर्व ही दर्शक अखाड़े के चारों ओर आ डटे थे। हापुड़ के सूमो पहलवान ने मैदान में उतरते ही एक साथ दो पहलवानों से लड़ने की घोषणा कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया। कलिया शरीफ से आए दीम और गाजियाबाद के बबलू पहलवान ने सूमो की चुनौती कबूल करते हुए कुश्ती शुरू की। काफी देर तक चली कुश्ती में नदीम और बबलू ने सूमो को चित्त करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूमो ने अंतत: दोनों पहलवानों को एक साथ पटककर कुश्ती जीत ली। दर्शकों ने सूमो पहलवान को नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में बंडा के अजय मिश्र ने दिल्ली के जावेद को, पंजाब के बग्गा पहलवान ने दिल्ली के इसरार को हराकर कुश्ती जीती। पंजाब के अली और नेपाल के शैंपू के बीच कुश्ती बराबर रही। विजेता पहलवानों को बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक और मेला प्रबंधन ने पुरस्कार प्रदान किए।