{"_id":"123-55244","slug":"Shahjahanpur-55244-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ढाईघाट की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ढाईघाट की तैयारियां शुरू
Shahjahanpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। क्षेत्र में मिनी कुंभ के नाम से विख्यात गंगा के पावन तट पर लगने वाला ‘मेला ढाईघाट’ 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार को मेला स्थल पर जिला पंचायत के अधिकारियों के अलावा एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर इसकी व्यवस्था संबंधी चल रही तैयारियां का जायजा लिया।
ऋषि श्रृंगी की तपोस्थली रहा ढाई गांव के पास स्थित गंगातट दूर-दराज के जनपदों के लोगों की आस्था से जुड़ा रहा है। साल में दो बार माघ के अलावा कार्तिक महीने में लगने वाला यह मेला इस साल 23 नवंबर से शुरू होकर एक दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 28 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व पूर्णिमा का मेला है, जिसमें लाखों श्रद्घालुओं के वहां पहुंचने की उम्मीद है। इस मेले की व्यवस्था संबंधी सभी कार्य जिला पंचायत प्रशासन के अधीन रहते हैं।
मेला स्थल पर चल रही तैयारियाें का जिपं के अपर मुख्य विकास अधिकारी के साथ एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम ओपी तिवारी ने बताया कि मेला स्थल तक के रास्ते का दुरुस्तीकरण बैरीकेटिंग, घाटों पर सफाई, महिला स्नान घाट आदि कार्य तेजी से निपटाए जा रहे हैं। बताया 22 नवंबर तक सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएगी। गोताखोर तथा नावों की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मेलास्थल चयन करने को एसडीएम पहुंचे
मिर्जापुर। तेइस नवंबर से ढाईघाट गंगातट पर शुरू हो रहे कार्तिक मेले का स्थल चयन करने को आज एसडीएम ओपी तिवारी ढाईघाट गंगातट पर गए। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह उनके साथ रहे। मेला बाबू तुलसीराम ने बताया कि गंगातट की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक दो दिन में मेला स्थल का चयन कर जनसुविधाओं की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी।