Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान आज

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान आज

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

- 1362 उम्मीदवारों की किस्मत लिखेंगे पांच लाख मतदाता
- 209 मतदान केंद्र, 515 बूथ बने, मतदान सुबह सात बजे से
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए कल एक जुलाई को वोट डाले जाएंगे। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले की चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 1362 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान के लिए 209 मतदान केंद्र और 515 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में लगभग पांच लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों को रवाना हो गई हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
निकाय के तीसरे चरण में कल एक जुलाई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदान के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना कर दी गईं। कैंट स्कूल प्रांगण से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई, जो देर शाम तक अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मोबाइल रहकर चुनाव की गतिविधियों पर पूरी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन



मतदान के लिए पहचान पत्र
जरूरी, 16 विकल्प खोले
शाहजहांपुर। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर जाने वाले मतदाताओं के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया है। इसलिए मतदान करने के लिए केंद्रों पर जाने से पहले पहचान पत्र ले जाना नहीं भूलें। इसके लिए 16 विकल्प भी खोले गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग से जारी मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, सरकारी/ अर्द्ध सरकारी/ निकायों/सार्वजनिक उपक्रमों पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैक/ पोस्ट आफिस से फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी अभिलेख, पट्टाभिलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त अशक्त होने का प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त राशन कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगजनों को मतदान में मिलेगी वरीयता
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिकों 70 साल से ऊपर नेत्रहीन, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए मतदान के अलग से व्यवस्था की गई है। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदान में वरीयता प्रदान की जाएगी। शारीरिक रूप से निशक्त व्यक्तियों के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप बनाए गए हैं। इसके अलावा पांच वर्ष तक की आयु वाले शिशुओं के साथ मतदान करने जाने वाली महिलाओं को अलग से मतदान की व्यवस्था की गई हैं ताकि उन्हें मतदान में किसी तरह की असुविधा न हो।


मतदान केंद्रों के बाहर बीएलओ बांटेंगे मतदाता पर्चियां
शाहजहांपुर। सरकारी व्यवस्था के तहत मतदाता पर्चियों के बांटने का कार्य बीएलओ को सौंपा गया है। मतदान के दिन बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के बाहर मौजूद रहेंगे, जो मतदाता पर्चियां बांटने का कार्य करेंगे। इसके लिए मतदाता को अपने वार्ड/ मुहल्ला, भाग संख्या आदि बताना होगा।



वीडियोग्राफी के लिए 60 टीमें लगीं
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियो ग्राफरों की 60 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें पर्यवेक्षकों एवं अन्य मजिस्ट्रेटों के साथ रहकर उनके निर्देशन में वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed