फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसानों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

किसानों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
विज्ञापन

- जबरन गंगसरा से खखरा की लाइन जुड़ी तो आंदोलन
- अभी तक खखरा को बंडा से मिल रही है सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। गंगसरा बिजली उपकेंद्र से लाइन जोड़े जाने की संभावना पर किसानों ने आज उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि उन लोगों को बिजली सुचारू नहीं मिल पाती थी। गंगसरा में बिजली केंद्र स्वीकृत होने पर जमीन की समस्या आई तो उन्होंने अपने रुपयों से जमीन खरीदकर विभाग को दी। इसके पीछे मंशा थी कि बिजली केंद्र बनने से क्षेत्र को सुचारू रूप से बिजली मिल सकेगी। केंद्र बनने के बाद यहां से दूसरे क्षेत्रों को भी बिजली दे दी गई। अब बिजली कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बंडा के खखरा क्षेत्र की लाइन भी गंगसरा से जोड़े जाने की तैयारी चल रही है। अभी तक खखरा को बंडा से बिजली मिल रही है। गंगसरा से लाइन जुड़ने से ओवरलोड होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
किसानों ने कहा कि उन्हें खखरा की लाइन जोड़े जाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके लिए उपकेंद्र पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर लाइन नहीं जुड़ने दी जाएगी, जबरिया लाइन जोड़ने का प्रयास किया गया तो वह लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य दलजीत सिंह, निर्मल सिंह, जसविंदर सिंह, सुबेंद्र सिंह, अशोक सिंह, लखविंदर सिंह, करतार सिंह, बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह, बेअंत सिंह, कलविंदर सिंह, लखवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed