{"_id":"1-41227","slug":"Shahjahanpur-41227-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में डीआईजी से मिले वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में डीआईजी से मिले वकील
Shahjahanpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्जी रिपोर्ट का मामला
- हड़ताल पर रहकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एजाज हसन खां के नेतृत्व में बरेली पहुंचा और डीआईजी से भेंट की। उन्होंने अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर और उनके पिता के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। उधर, यहां इसी प्रकरण को लेकर वकील आज हड़ताल पर रहे।
श्री खां के अनुसार डीआईजी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वह 10 दिन के अंदर मामले की जांच करा लेंगे। वकील और उनके पिता दोषी न मिले तो दर्ज रिपोर्ट वापस ले ली जाएगी। डीआईजी ने प्रतिनिधि मंडल से हड़ताल वापस लिए जाने की अपील भी की।
प्रतिनिधि मंडल में श्री खां के अलावा अमोघ चंद्र दीक्षित, राजकुमार दीक्षित, आलोक द्विवेदी, अवधेश सिंह तोमर, अमित वर्मा, प्रमोद पांडेय, प्रभात मिश्रा, मनोज यादव, मुतहर खां, हरिप्रकाश वर्मा, श्रीनरायण अग्निहोत्री, संजय मिश्रा और अतुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, हड़ताली वकीलों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए जाने पर उनकी निंदा की गई। साथ ही वकील और उनके पिता पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग भी दोहराई गई। हड़ताल के कारण वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धरने पर बैठने वालों में प्रमोद तिवारी, राजेश अवस्थी, विजयकांत मिश्र, रामप्रकाश दीक्षित, ब्रजेश चंद्र मिश्र, शफीकुद्दीन, राजेश शुक्ला, दीप कुमार गुप्ता, आलोक पांडे, दिनेश मिश्रा, मनोज मिश्र आदि शामिल रहे।
इस बावत बार एसोसिएशन की बैठक कल 11 मई को जजी परिसर स्थित राजीव सभागार में होगी, जिसमें डीआईजी की अपील पर हड़ताल समाप्त करने अथवा आंदोलन जारी रखने पर विचार होगा।