{"_id":"1-40754","slug":"Shahjahanpur-40754-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर, करनापुर की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर, करनापुर की टीमों ने जीते मैच
Shahjahanpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- रजा और सुलेमान रहे मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। गांव करनापुर के सहकारी चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे रजा क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर और करनापुर की टीमों ने अपने मैच जीत लिए।
पुवायां की टीम के कप्तान शक्ति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फईम के 21 और विशाल के 50 रनों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शाहजहांपुर की टीम ने 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर पुवायां को 10 विकेट से हरा दिया। रजा ने 85 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसके अलावा बबलू ने 75 रनों को योगदान दिया। दूसरे मैच में करनापुर की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सुलेमान ने 50 और हसीब रजा ने 46 रन बनाए। मुज्जमिल ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सकरापुर की टीम 12 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई।
एक अन्य मैच में करनापुर की टीम ने रामपुर की टीम को 95 रन से हरा दिया। मैच में अंपायरिंग हसीब रजा खान और सुलेमान खान ने की। स्कोरिंग कमल किशोर और कमेंटरी जावेद खान ने की।