{"_id":"1-40581","slug":"Shahjahanpur-40581-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की हड़ताल टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की हड़ताल टली
Shahjahanpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पांच मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस पर अधिशासी अभियंता में संघ नेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को शीघ्र ही निराकरण कर दिया जाएगा। संघ ने अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
संघ के मंत्री राजेश कुमार ने बताया कि संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर अधिशासी अभियंता ने चौकीदारों की समस्याओं का समाधान तत्काल कर दिया, जबकि अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होेंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों क समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस पर संघ ने पांच मई को होने वाली हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।