फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   951 crore development work approved in one year: Jitin

एक साल में 951 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत : जितिन

Sat, 01 Apr 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
951 crore development work approved in one year: Jitin
शाहजहांपुर। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को अपने आवास में प्रेसवार्ता में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के लिए 951.53 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले के साथ ही प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दिए जाने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रसाद भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। शाहजहांपुर में विकास के बलबूते विगत विधानसभा चुनाव में सभी छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। विकास के दम पर ही भाजपा मेयर का चुनाव जीतेगी। कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा के सक्रिय होने के सवाल पर जितिन प्रसाद ने कहा कि किसका-कितना जादू गत चुनावों में चला, ये सभी ने देखा। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा चार सौ सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभागीय उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आठ सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए 714. 54 करोड़ रुपये की स्वीकृति निर्गत की गई है। दीर्घ/ रेल उपरिगामी सेतु के कुल चार कार्य 79.10 करोड़ की लागत से स्वीकृत किए गए हैं। 13 मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 10.70 करोड़ की धनराशि स्वीकार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 34.76 करोड़ रुपये से 59 मार्गों का सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण किया जाएगा। 214 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 77.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा भी तमाम कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद अरुण सागर, विधायक सलोना कुशवाहा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed