फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   935 candidates remained absent in CTET, pressure shown before paper

Shahjahanpur News: सीटेट में 935 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर, पेपर से पहले दिखा दबाव

Sun, 20 Aug 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
935 candidates remained absent in CTET, pressure shown before paper
शाहजहांपुर। केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ। दोनों पालियों में कुल 935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के चेहरे पर परीक्षा का दबाव साफ तौर पर था, लेकिन जब अभ्यर्थी पेपर देकर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी थी।
विज्ञापन

रविवार को जिले के तक्षशिला पब्लिक स्कूल, एसएसएमवी, सेठ एमआर जैपुरिया, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, रॉयन इंटरनेशल स्कूल, जीएल कनौजिया, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में हुई। प्रथम पाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 4875 में 4383 तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 4617 में 4174 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा के लिए एक घंटा पहले सुबह साढ़े आठ बजे ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक चली। पहली पाली में 492 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक चली। इसमें 443 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए ही पहले से ही केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए थे। इनके अलावा मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई, जोकि अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed