फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वकीलों ने प्रदर्शन कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

वकीलों ने प्रदर्शन कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Tue, 12 Mar 2019 06:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने प्रदर्शन कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बार संघ अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को फर्जी बताते हुए उन्हें निरस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार से तहसील के अधिवक्ताओं ने बार संघ के वैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान वकीलों ने कामकाज ठप रखा और धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि तहसील बार संघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी से मेड़बंदी के एक मामले में कानूनगो मिर्जापुर संतोष दीक्षित के बीच हुई बातचीत के बाद एसडीएम कलान ने उन लोगों को 28 फरवरी को कलान में वार्ता के लिए बुलाया था बाद में उन लोगों के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर कानूनगो ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसके अलावा जमीन संबधी एक मामले में बार संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा और तहसील में कार्यरत लेखपाल प्रवेश कुमार के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहा सुनी हो गई। अध्यक्ष के अनुसार इस मामले में लेखपाल व उनकी तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। अध्यक्ष का आरोप है कि दो मार्च को जलालाबाद पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर उनके विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अध्यक्ष ने बताया कि दोनों मुकदमे झूठे दर्ज हो जाने से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया और इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन कोई निराकरण कराने का प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते यह हड़ताल शुरू की गई है। बताया कि जब तक दर्ज किए गए मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed