फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यूपी टीम में स्थान पाने को जुटे वॉलीबाल के धुरंधर

यूपी टीम में स्थान पाने को जुटे वॉलीबाल के धुरंधर

Tue, 20 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी टीम में स्थान पाने को जुटे वॉलीबाल के धुरंधर

विज्ञापन
यूपी टीम में चयन को जुटे वॉलीबॉल के धुरंधर
ओसीएफ ग्राउंड पर प्रदेश महासचिव तिवारी और मुख्य चयनकर्ता चंदर ने नेशनल जूनियर चैंपियनशिप के लिए लिया ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चंडीगढ़ में दिसंबर माह में होने वाली नेशनल जूनियर बालक वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को ओसीएफ ग्राउंड पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। यूपी जूनियर वॉलीबॉल टीम में स्थान पाने के लिए प्रदेश के कई जनपदों और स्पोर्ट्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी जुटे।
ओसीएफ के वॉलाबॉल ग्राउंड पर मंगलवार को प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा। दोपहर तक बांदा हास्टल, रायबरेली साई हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज मैनपुरी, मेरठ, गोरखपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, आगरा, मिर्जापुर, बुलंदशहर, लखीमपुर, कानपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जनदों के खिलाड़ी ओसीएफ मैदान पर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

अपराह्न दो बजे के बाद से यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से नामित मुख्य चयनकर्ता एनआईएस कोच एवं यूपी वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ संयुक्त सचिव चंद्र प्रकाश यादव (चंदर) ने खिलाड़ियों को चयन-ट्रायल संबंधी दिशा निर्देश दिए और चयन प्रक्रिया समझाईं। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता सीपी यादव, पीलीभीत के एनआईएस कोच राजेश शुक्ला, कानपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी विजय सिंह और सुधीर कुमार सिंह बबलू की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। सीपी यादव ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से 98 खिलाड़ी पहुंचे हैं। ट्रॉयल के माध्यम से लगभग 25 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बाद में कैंप लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण कैंप में यूपी टीम के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed