फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपीजी ने भेजा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, तैयारियां तेज

एसपीजी ने भेजा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, तैयारियां तेज

Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसपीजी ने भेजा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, तैयारियां तेज
फोटो-18, 19, 20
विज्ञापन

एसपीजी ने भेजा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, तैयारियां तेज
सरकारी नहीं पार्टी स्तरीय है पीएम की किसान कल्याण रैली
लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया हैलीपैड, बेरीकेटिंग का काम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने 21 जुलाई को शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली की टोह लेनी शुरू कर दी है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली पर स्थिति साफ कर दी है। 21 जुलाई को प्रधानमंत्री जिस रैली को संबोधित करेंगे वह सरकारी नहीं बल्कि पार्टी स्तरीय है। प्रधानमंत्री की रैली के संबंध में एसपीजी से कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। सभा स्थल पर हैलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली को लेकर अब तक पीएमओ से कोई अधिकारिक सूचना न मिलने के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। सभा स्थल पर तैयारियां, हैलीपैड, मंच निर्माण, बेरीकेटिंग समेत कई काम होने हैं। एसपीजी से कार्यक्रम मिलने के बाद सभा स्थल पर तीन हैलीपैड बनाने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। यहां लोक निर्माण विभाग ने अपना कैंप कार्यालय भी खोल लिया है। हैलीपैड, बेरीकेटिंग और हैलीपैड से मंच तक करीब 700 मीटर सड़क निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू करा दिया है। पंडाल समेत अन्य व्यवस्थाएं पार्टी स्तर से पीडब्ल्यूडी की निगरानी में की जाएंगी। एसपीजी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद साफ हो गया है कि हैलीपैड, बेरीकेटिंग आदि बंदोबस्त होने वाला खर्च राज्य सरकार उठाएगा। जबकि अन्य खर्च पार्टी करेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
प्रधानमंत्री की रैली के संबंध में एसपीजी सेे कार्यक्रम मिल गया है। रैली स्थल पर हैलीपैड, हैलीपैड से मंच तक सड़क निर्माण और बेरीकेटिंग आदि का काम चालू करा दिया गया है। यह काम सरकारी खर्च पर होंगे। कार्यक्रम पार्टी स्तरीय है। पंडाल आदि की व्यवस्था तकनीकी टीम की देखरेख में पार्टी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-प्रथम

तैयारियों का जायजा लेने 17 को आएंगे मुख्यमंत्री
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को यहां आएंगे। इसके बाद 18 जुलाई से रैली तक जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण यहां डेरा जमाएंगे। उनकी देखरेख में ही तैयारियों को पूरा किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में पार्टी कार्यालय से सूचना मिल गई है। मुख्यमंत्री 17 जुलाई को यहां पहुंच कर तैयारियों को देखेंगे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए अलग से हैलीपैड की व्यवस्था
हैलीपैड बनाने में जुटे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-प्रथम ओपी वर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रधामंत्री के लिए तीन हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री के साथ ही 21 जुलाई को राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आते हैं तो उनके लिए अलग से हैलीपैड बनाए जाएंगे। हालांकि पुलिस लाइन और रोजा पॉवर प्लांट के हैलीपैड पर भी वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाएगी।

सभा स्थल पर बनाएं जाएंगे पांच गेट, एक वीआईपी गेट होगा
रोजा में मंडी के सामने स्थित रेलवे के मैदान में प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर पांच गेट बनाए जाएंगे। इनमें एक गेट वीआईपी होगा। इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि मंडी गेट धर्मकांटा के सामने वीआईपी गेट रहेगा। इससे मंत्री, विधायक, अफसर और पार्टी के बड़े पदाधिकारी प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो जीएस ट्रांसपोर्ट के पास होगा, गेट नंबर तीन ट्रांसफार्मर के पास बनाया जाएगा, गेट नंबर चार बसी की ठेकी के पास और पांच नंबर रोजा मछली बाजार की ओर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री हैलीपैड पर उतारने के बाद कार से सीधे मंच पर पहुंचेंगे। मंच के पीछे शेफ हाउस बनाया जाएगा।


इलाज कराने दिल्ली गए पीडब्ल्यूडी एक्सईएन
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर डिप्रेशन की वजह से हार्ट अटैक का शिकार हुए लोनिवि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड समसवीर सिंह इलाज कराने दिल्ली गए हैं। बृहस्पतिवार शाम उनको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। समसवीर सिंह को डिप्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed