फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डीएमर, एसपी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

डीएमर, एसपी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

Sun, 19 Nov 2017 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीएमर, एसपी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
शाहजहांपुर। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह ने शनिवार को शहर में कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी ली। कुछ जगहों पर कमियां मिलने पर डीएम ने इन्हें तत्काल पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्तों के बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम और एसपी सबसे पहले शहर के मोहल्ला जलालनगर के सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर पांच मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी मतदेय स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी प्रभा मांटेसरी स्कूल जलालाबाद पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर चार मतदेय स्थल हैं। यहां निरीक्षण के बाद उन्होंने तीन मतदान केंद्र का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में ज्यादा मतदेय स्थल हैं वहां बेरीकेटिंग की जाए। दोनों अधिकारियों ने जेडएच खान मैमोरियल गल्र्स इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में भी दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed