{"_id":"62ae2c4af745cf1af526518a","slug":"85-51-in-high-school-and-84-56-percent-children-pass-in-inter-shahjahanpur-news-bly4887236147","type":"story","status":"publish","title_hn":"85.51 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85.51 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पास होने पर खुशियां मनाती सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्राए?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.51 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 84.56 फीसदी रहा। दोनों में छात्राओं ने छात्रों से अधिक सफलता पाई है। हाईस्कूल में 82.08 प्रतिशत लड़के, जबकि 90.39 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में 89.46 प्रतिशत छात्रा और 81.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने पास होने की खुशियों को साझा किया।
शनिवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने पर एक बार फिर से यह साबित हो गया कि लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं है। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाली लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा अधिक अंक प्राप्त किए है। कुल रिजल्ट में ही नहीं, टॉप टेन की सूची में भी लड़कियां आगे हैं। इस साल यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 38249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 34150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 29508 उत्तीर्ण हुए। कुल 85.51 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। वहीं, हाईस्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या 22889 थी, 20280 ने परीक्षा दी और 16646 उत्तीर्ण हुए। पंजीकृत छात्राओं की संख्या 15360, परीक्षा देने वाली 14230 तथा उत्तीर्ण 12862 रहीं। इस तरह से उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 82.08 और छात्राओं का 90.39 फीसदी रहा।
इंटरमीडिएट की वर्ष 2022 की परीक्षा में 19895 बालक व 13016 बालिकाएं शामिल हुईं थीं। पंजीकृत 32911 विद्यार्थियों में 30636 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 18213 छात्र व 12423 छात्राएं थीं। शनिवार को आने वाले परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुईं थीं। दोपहर करीब चार बजे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 14794 छात्रों ने बाजी मारी है। जबकि 11113 लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। जिले के 84.56 प्रतिशत रहे रिजल्ट में लड़कियां एक बार फिर से चमकी हैं। जनपद में 89.46 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है। जबकि लड़कों का प्रतिशत 81.23 रहा है।
विज्ञापन
टॉप-10 में हाईस्कूल की लड़की, इंटर के लड़के आगे
हाईस्कूल के कुल रिजल्ट में ही नहीं, टॉप टेन की सूची में भी लड़कियां आगे रही हैं। जबकि इंटरमीडिएट कुल रिजल्ट में भले ही लड़कियों का पलड़ा भारी रहा हो, लेकिन टॉप-10 में छात्रों ने बाजी मारी है। टॉप-टेन की सूची में 10 लड़कों ने जगह बनाई है। जबकि पांच लड़कियां शामिल हैं।

शाहजहांपुर में पास होने पर खुशियां मनाती संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेल के छात्र । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR